Posts

Showing posts from August, 2025
Image
    79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – रा.उ.मा.वि. रामगढ़, रामगढ (अलवर), 15 अगस्त – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जसवंत सिंह ने ध्वजारोहण किया व तदुपरांत सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री शौकीन खान द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।  इस अवसर पर श्री सुरेश नागपाल, श्री रमेश शर्मा, श्री भुवनेश शर्मा, श्री यश शर्मा, श्री सपी मोहम्मद, सुश्री लक्ष्मी, श्रीमती लेखावती जैमन, श्री त्रिलोक चंद सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।  विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनका संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती लेखावती जैमन ने किया। बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं, गीतों और नृत्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।...